
चाइनीज टेक कंपनी रियलमी गेमिंग के शौकिनो के लिये रियलमी 15 प्रो का गेम – ऑफ – थ्रॉन्स एडिशन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन मे नए डिजाइन ऐलिमेट्स के साथ 50 MP मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 7000 mAh की बैटरी मिलेगी
रियलमी 15 प्रो गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन : स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले :- इस फोन मे 1280 × 2800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.8 इंच की एमोलेड फ्लेक्सिबल 4D कर्व प्लस स्किन मिलेगी। ये स्क्रीन 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स होगी।
प्रोसेसर और OS – परफोर्मेंस के लिए फोन मे क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ 12GB LPDDR 4x रैम मिलेगी, जिसे वर्चुअल रैम तकनीक की मदद से 26GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 512GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। फोन मे एंड्रॉएड 15 पर बेस्ड कलर Os 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
बैटरी और चार्जिंग :- इस मोबाइल मे लंबे बैकअप के लिए 7000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। इसे चार्ज करने के लिए 80W सूपरवूक फास्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा :- रियलमी 15 pro मे बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा सोनी IMX896 के साथ OIS स्पोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। वहीं, सेल्फ और विडियो कॉलिंग के लिए प्रो मॉडल मे 50MP का OV50D सेंसर मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 60fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

प्रातिक्रिया दे